खरगोन। जिले के कसरावद के सरकारी अस्पताल की हालत दिन पर दिन हो रही है खराब अस्पताल में मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, और बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ देखी जा सकती है।
आलम यह है कि इतने बड़े अस्पताल में बीपी चेक करने के लिए सिर्फ एक ही मशीन है, जो लाइट आने पर ही चलती है। लाइट न होने पर मरीजों का बीपी चेक करना मुश्किल हो जाता है। मरीजों ने बताया कि उन्हें डेढ़ घंटे से अधिक समय से इंतजार करना पड़ रहा है, और मशीन बंद पड़ी हुई है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन उपलब्ध है, लेकिन अभी कुछ तकनीकी समस्या आ गई है इसे जल्दी ठीक करवा लेंगे। मरीजों को दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अस्पताल की इस स्थिति से मरीजों में आक्रोश और असंतोष बढ़ रहा है।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।