BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 4:11 pm
KHABAR : नीमच जिले के मनासा तहसील में फिर सक्रिय हुए अवैध रेती के फाइटर, गाँधीसागर की लहरों में दोबारा चलने लगे फाइटर मशीनें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज़िले की मनासा तहसील के कुंडलादृखानखेड़ी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध रूप से रेती खनन का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय अवैध रेती कारोबारियों ने गाँधीसागर बांध के बेकवाटर में फाइटर मशीनों को पुनः सक्रिय कर दिया है। वर्तमान में सात फाइटरों के माध्यम से रेती निकाली जा रही है, जो कुंडलादृखानखेड़ी सहित मल्हारगढ़ तहसील के संजीत क्षेत्र में खाली की जा रही है।

कुछ दिनों पूर्व मंदसौर और नीमच प्रशासन द्वारा इन अवैध फाइटरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। उस समय कई कारोबारी फाइटर मशीनों को नदी में डुबोकर या छिपाकर बच गए थे। मंदसौर प्रशासन ने जहाँ पोकलेन मशीन से फाइटरों को नष्ट कर दिया था, वहीं नीमच प्रशासन इन मशीनों को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर सका था। अब इन्हीं फाइटरों को मरम्मत कर दोबारा संचालन में लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ये मशीनें मनासा तहसील के कुंडलादृखानखेड़ी और आसपास के इलाकों की हैं। हालांकि, पहले कुंडलादृखानखेड़ी क्षेत्र के कुछ राजनीतिक प्रभावशाली लोगों ने मंदसौर खनिज अधिकारी पर दबाव डालने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उनका दबाव नहीं चला था। अब ये कारोबारी प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दोबारा अवैध रेती खनन शुरू कर चुके हैं।

इस पूरे प्रकरण की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमसिंह चंद्रावत ने नीमच कलेक्टर, मनासा एसडीएम पवन बड़िया और 181 जनसुनवाई हेल्पलाइन पर भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब सवाल उठता है कि क्या नीमच और मंदसौर प्रशासन संयुक्त कार्रवाई कर इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएगा?

एक फाइटर संजीतगढ़ी में डूबा-
कुछ दिनों पहले संजीतगढ़ी क्षेत्र में एक फाइटर मशीन डूब गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए अब हेट्रो मशीन को बुलाया गया है और उसके आने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE