BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 4:42 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्‍ट्रगॉन, मप्र गॉन एवं वन्‍दे मातरम का गायन, अपर कलेक्‍टर ने किया बेस्‍ट एम्‍पलॉई आफ दी मंथ पुरस्‍कार का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामुहिक राष्‍ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन म.प्र. गान एवं वन्‍देमातरम का गायन एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ तथा जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ ने मप्र जल निगम परियोजना क्रियान्‍वयन ईकाई नीमच के उप प्रबंधक अंकुर नागर को बेस्‍ट एम्‍पलॉई ऑफ दी मंथ के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। उन्‍हें गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना का निर्माण कार्य, गंगा बावडी समूह जल प्रदाय योजना के रखरखाव कार्य तथा सी.एम.हेल्‍पलाइन में रूचि लेकर ग्रामीणजनों से सम्‍पर्क कर, समस्‍याओं का समाधान करवाने पर यह सम्‍मान प्रदान किया गया। नागर को एडीएम गामड़ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, बेस्‍ट एम्‍पलॉई आफ दी मंथ के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।
इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिंह धार्वे, रश्मि श्रीवास्‍तव एवं कलेक्‍टोरेट भवन स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्‍ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्‍चात जून माह में शासकीय कार्याे की शुरूआत की गई। कलेक्‍टोरेट, राजस्‍व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसम्‍पर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE