छतरपुर। वर्ष 2017-18 से लेकर अब तक अतिवृष्टि एवं सूखा राहत राशि में एक बड़ा घोटाला सामने आया है जिसकी शिकायत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संभागीय प्रवक्ता दीप्ति पांडे ने आज कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है उन्होंने कहा कि विधानसभा पटल पर नियंत्रक एवं महालेखाकार परीक्षक द्वारा रिपोर्ट रखी जा चुकी है जिसमें पूरे प्रदेश में आपदाग्रस्त किसानों को मिलने वाली राहत राशि में कपटपूर्ण भुगतान के सबूत सौंपे गए इस रपट में छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील के आंकड़े भी शामिल हैं कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडे ने बताया कि गौरिहार के साथ साथ पूरे जिले में सूखा राहत राशि वितरण में करोड़ों का घोटाला सामने आया है उन्होंने कहा कि दुखद तथ्य यह है कि जिला प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से भी सूखा राहत राशि में घोटाले की खबरें प्रकाशित की गई लेकिन अब तक जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।