मोरवन। ग्राम मोरवन राजनगर में चल रहे बाबा रामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज सोमवार रात्रि से 3 दिवसीय संगीतमय नानी बाई का मायरा की कथा प्रारंभ होगी। कथा का वाचन साध्वी श्री प्रेम भाईसा के मुखारविंद से होगा। कथा नरसी मेहता की बेटी नानी बाई के विवाह और भगवान कृष्ण की लीला के बारे में है, जब नरसी खाली हाथ मायरा भरने गए और भगवान कृष्ण ने स्वयं आकर उनका मायरा भरा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि नानी बाई के मायरा की कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवें।