BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 6:08 pm
REPORT : नीमच पुलिस के ऑपरेशन ‘‘नीमच आई‘‘ को 16 सीसीटीवी कैमरे हुए प्राप्त, नीमच के मंडी व्यापारी ने नीमच पुलिस की ईमानदारी से प्रेरित होकर डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था पर नियत्रंण एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही एवं आपराधिक प्रकरणों में साक्ष्य संकलन व जान-माल की सुरक्षा हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षैत्रों में जनसहयोग के माध्यम से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने हेतु ‘‘ नीमच आई ’’ नाम से अभियान प्रारंभ किया गया है। उक्त अभियान मुख्यतः तीन चरणों में प्रारंभ किया गया है। 
प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील मार्गाे पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में ग्रामीण क्षैत्रों को कवर किया जा रहा है जिसमे हाईवे एवं अन्य मार्गाे को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरें लगाने संबंधी लक्ष्य रखा गया है।
ऑपरेशन ‘‘ नीमच आई‘‘ के तहत जन सहयोग से प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील स्थानांे पर 502 सी.सी.टी.वी. कैमरे, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर 219 सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में हाईवे एवं अन्य मार्गाे को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में 806 सीसीटीवी कैमरें लगाये जा चुके है। इस प्रकार अभियान ‘‘ नीमच आई ‘‘ के माध्यम से वर्तमान तक कुल 1527 सीसीटीवी कैमरें जन सहयोग से लगवाये गये है। 
अप्रेल 2025 में मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के मुनीम गोपाल निवासी अमर कॉलोनी बघाना का वाहन से कृषि उपज मंडी चंगेरा जाने के दौरान एक्सीडेन्ट हो जाने से सिर में चोट लगने से बेहोश हो गये थें। उक्त घटना के द्वौरान श्रमदान कर रहे पुलिस कर्मियों द्वारा घायल की जानकारी ली जाकर गाड़ी पर रखे बैग की तलाशी के दौरान अत्यधिक मात्रा में नगदी रखी होने से निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक को उक्त घटना के संबंध में जानकारी दिये जाने एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत को उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मूल मालिक का पता लगाने संबंधी निर्देश दिये जाने के उपरांत दुपहिया वाहन मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के नाम होने से उसके मोबाईल नम्बर ज्ञात कर शीघ्र बैग में रखी नगदी को मूल मालिक संजय अग्रवाल को बुलाकर उनके सुर्पूद किया गया। 
मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी को सलाम करते हुए नीमच पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘‘ नीमच आई ‘‘ की प्रशंसा की जाकर ऑपेरशन नीमच आई के तहत 16 सीसीटीवी कैमरे डोनेट किये गये। उक्त कैमरे जामा मस्जिद, कमल चौक, फ्रुट मंडी, ग्यारसीलाल चौराहा एवं कुम्हारा गली में लगवाये गये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE