BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 6:24 pm
KHABAR : लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया आरक्षक, बुलेट-सोने का कंगन वापस दिलवाने के बदले मांगी थी 55 हजार की घूस, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश में करप्शन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने एक आरक्षक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आरक्षक ने शिकायतकर्ता दुकानदार से उसकी बुलेट छोड़ने के बदले 55 हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित रिश्वत की पहली किस्त के रूप 5000 रुपए देने के लिए पहुंचा, तभी लोकायुक्त ने दबोच लिया। फिलहाल आरोपी आरक्षक से पूछताछ जारी है।


ये है पूरा मामला
दुकानदार शिवम चौरसिया अपने गिरवी रखे सोने के कंगन वापस न मिलने पर ओमती थाने में शिकायत करने पहुंचा था। तभी ओमती थाने उसकी मुलाकात आरक्षक निलेश शुक्ला से हुई, निलेश शुक्ला ने दुकानदार को शिकायत पत्र सुधार कर लाने की बात कही।


शिकायतकर्ता जब दोबारा आवेदन लेकर पहुंचा तो आरक्षक ने उसकी मोटर साइकिल (बुलेट) छुड़वाकर थाने में रख ली और फिर सोने के कंगन और मोटरसाइकिल देने के बदले फरियादी से 55 हजार रिश्वत की मांग करने लगा। तभी पीड़ित की शिकायत पर 5000 की पहली किस्त लेते समय लोकायुक्त ने आरोपी पुलिसवाले को ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त की टीम आरोपी आरक्षक से पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE