BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 7:20 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से हुए दशोरा समाज की मां कुलदेवी के पूजन कार्यक्रम में शामिल, बोले- दशोरा नागर समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वर्चुअल माध्यम से दशोरा नागर समाज की मां कुलदेवी एवं भगवान हाटकेश्वर के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दशोरा समाज प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी के दिन शिवना नदी में विराजित मां कुलदेवी की पूजन अर्चन करता है। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, उल्लास वैद्य, दिनेश चंद्र दशोरा, आनंद दशोरा, दामोदरदास सुगंधी, रविन्द्र गुप्ता, अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, मंदसौर एसडीएम शाक्य, समाजजन, पत्रकार मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर दशोरा समाज के भगवान हाटकेश्वर एवं मां कुलदेवी को नमन किया। समाज के सभी को लोगों इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, दशोरा समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया है। इतिहास की बात करे तो आक्रमणों के समय धर्म को जोड़ने का काम किया है। इन्होंने आज तक अपने धर्म को बचाया है। आक्रमणों के बावजूद भी व्यापार व्यवसाय को कायम रखा। दशोरा समाज कलम का धनी है, इसके साथ भोजन एवं तरह-तरह के पकवान बनाने में भी दशोरा समाज निपुण है। सभी बहनों को आज गर्व करने का समय है। सिंदूर सुहाग की रक्षा करता है, सिंदूर का महत्व क्या होता है यह हम सभी जानते हैं। सभी समाज अपनी परंपरा को बनाए रखें। देश एवं समाज के विकास में सभी सहभागी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE