BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 10:21 am
NEWS : आज है विश्व साइकिलिंग दिवस साइक्लिंग का जुनूनी आयकर अधिकारी, अबतक 1 लाख 30 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंटआबू। 3 जून को अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस मनाया जाता है। ऐसे में एक ऐसे ऑफिसर की कहानी जो साइकिल को लेकर पूरे राजस्थान में चर्चित है। साइकिलिंग को लेकर कुछ भी कहने की जरुरत नहीं है। साइक्लिंग आज की तारीफ में युवाओं के साथ बुजुर्गों के लिए एक बड़ै पैशन बन चुका है। यहां तक कि अब मंत्री और सरकारी अधिकारी भी साइकिल से ऑफिस आते देखे ज सकते हैं। इसी क्रम में माउंटआबू के आयकर अधिकारी की चर्चा जोरो पर है जिनका नाम है राजेश भाटी। हमारे संवाददाता अनिल कुमार ऐरन ने उनसे खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने इस अनोखे शौक के बारे में बताया जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। 


राजेश भाटी पिछले डेढ़ साल से माउंटआबू में पोस्टेड है  पिछले 13 साल से साइक्लिंग कर रहे हैं। अनिल कुमार ऐरन से बातचीत के क्रम में उनहोंने बताया कि वो अबतक एक लाख 30 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। उनके मुताबिक ष् मेरी कई जगह पोस्टिंग रही चाहे कोटा हो पाली हो या उदयपुर ओर अब माउंट आबू हर जगह हर दिन मै 20 से 25 किलोमीटर साइक्लिंग करता हु, यहां तक कि पिछले साल अहमदाबाद में मेरी दो माह की ट्रेनिंग थी उस दौरान भी मेरी साइक्लिंग मेरे साथ थी, मैं पिछले 13 सालों से डायबिटिक हूँ।। तब से ही साइक्लिंग कर रहा हूं,,आप हैरान होंगे ये जान कर की मैने मेरी दवा का डोज नहीं बढ़ने दिया, जहां भी मेरी पोस्टिंग रही में लोगों को साइक्लिंग के लिए प्रेरित करता रहता हूं।


राजेश भाटी ने  माउंट रहते दो बार गुरु शिखर तक की साइक्लिंग कर दी है और वो रोज आरणा हनुमान जी तक साइक्लिंग करते हैं। उनके साइकिल चलाने का जुनून देख कर बहुत से लोग साइक्लिंग करने लगे है, ओर वो उन्हें साइकिल वाला तक कहने लगे हैं। 


राजेश भाटी ने अनिल कुमार ऐरन के साथ बातचीत में बताया कि मेरी कई जगह पोस्टिंग रही चाहे कोटा हो पाली हो या उदयपुर ओर अब माउंट आबू हर जगह हर दिन मै 20 से 25 किलोमीटर साइक्लिंग करता हूं । यहां तक कि पिछले साल अहमदाबाद में मेरी दो माह की ट्रेनिंग थी उस दौरान भी मेरी साइक्लिंग मेरे साथ थी। मैं पिछले 13 सालों से डायबिटिक हूँ। तब से ही साइक्लिंग कर रहा हूं,आप हैरान होंगे ये जान कर की मैने मेरी दवा का डोज नहीं बढ़ने दिया। जहां भी मेरी पोस्टिंग रही में लोगों को साइक्लिंग के लिए प्रेरित करता रहता हूँ।  कोटा पोस्टिंग के दौरान बहुत से साइक्लिस्ट अच्छे फ्रेंट्स मिले और उनसे अभी भी अच्छी दोस्ती है।


आज के दौर में तकनीकी प्रगति के कारण साइकिल का उपयोग कम हो गया है, लेकिन इसे फिर से अपनाकर हम स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह फिट इंडिया मूवमेंट का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौर हो कि 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मनाया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE