BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 10:47 am
BIG NEWS : नगर परिषद मनासा में रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी को लेकर भारी विवाद, बिना आरक्षण की व्यवस्था पर उठाए सवाल, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा द्वारा रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी को लेकर भारी विवाद खड़ा हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी, कांग्रेस पार्षद सत्यनारायण लक्ष्यकर और बाबूलाल कुशवाहा ने इस मामले में जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर परिषद ने कुल 12 दुकानों में से सिर्फ 4 दुकानों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया बिना किसी आरक्षण व्यवस्था के शुरू की है,जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह नीलामी मध्यप्रदेश नगर पालिका (चल-अचल संपत्ति अंतरण) नियम 1916 के विपरीत है। नियमों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, आरक्षण व्यवस्था तथा नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित होना आवश्यक है, लेकिन इन सभी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मनमानी ढंग से नीलामी की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य अभी प्रथम मंजिल तक 50ः ही पूर्ण हुआ है, तब अधूरी दुकानों में से केवल 4 दुकानों की नीलामी क्यों की जा रही है? शेष 8 दुकानों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। इससे नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म है कि क्या यह पूरा मामला ‘सेटिंग’ और ‘भ्रष्टाचार’ का हिस्सा है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और नीलामी से पहले नगर परिषद की बैठक में विधिवत प्रस्ताव पारित किया जाए। साथ ही नियमानुसार आरक्षण लागू कर सभी दुकानों की नीलामी पारदर्शी तरीके से की जाए, ताकि नगर की जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे। शिकायत में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले में शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। नगर परिषद की पूरे प्रकरण में सवाल उठ रहे हैं और भ्रष्टाचार की बू महसूस की जा रही है।नगर की जनता भी इस मुद्दे पर स्पष्टता चाहती है कि आखिर आधे-अधूरे निर्माण में इतनी जल्दबाज़ी क्यों? अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE