BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 11:09 am
KHABAR : डाक विभाग में अभिकर्ता बनने का सुनहरा अवसर 6 जून से 27 जून तक हर शुक्रवार को वॉक-इन-इन्टव्यू, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में डाक विभाग द्वारा 100 अभिकर्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अभिकर्ता बनने के लिए गृहिणियां/ शिक्षित बेरोजगार/ स्व-रोजगारी, किसी बीमा कंपनी के पूर्व सलाहकार, पूर्व सैनिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि अथवा वांछनीय शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी इच्छुक व्यक्ति जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो और कम्प्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान हो, जिनकी उम्र 18 से 65 वर्ष तक हो वॉक-इन-इन्टव्यू में शामिल हो सकते है। साक्षात्कार 06 जून से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रतलाम में होगे। इच्छुक पात्र आवेदक नियत दिनांक और समय पर अपने बायोडाटा और आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ “वॉक-इन-इंटरव्यू“ में उपस्थित हो सकते हैं। चयन उपरांत तीन दिन का आंतरिक प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर अभिकर्ता कोड एवं परिचय पत्र आवंटन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए निरंजन गिरी, विकास अधिकारी (डाक जीवन बीमा) को मोबाइलः 9407107417 पर संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE