छतरपुर। जिले के चंदला अस्पताल में सुबह 9 बजे के करीब एक डिलीवरी हुई थी। जिसमें प्रसूता को सही इलाज नहीं मिल रहा था तो प्रसूता के परिजनों ने 181 सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी थी। जैसे ही जानकारी डॉक्टर राहुल अहिरवार को लगी तो तुरंत परिजनो पर दबाव डालने लगें जब प्रसुता के परिजन नहीं माने तो तुरंत डॉक्टर ने नर्स की सहायता से उन्हें तत्काल अस्पताल से बाहर निकाल दिया। बिना रेफर किए ओर बिना कागज दिए डॉक्टर ने प्रसुता को बाहर निकाला!
जैसे ही जानकारी प्रसुता के परिजनों को लगी कि प्रसूता को बाहर निकाल दिया है तो तुरंत परिजन प्रसुता को नवजात शिशु के साथ छतरपुर जिला अस्पताल गए। सीएचएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता नें दिये जाँच के आदेश कहा दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।