रतलाम। जिले के थानों में सालों से जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में शहर के तीन थानों पर जब्त 155 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी से पुलिस को 9 लाख 97 हजार 500 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की जा रही है। एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश के मार्गदर्शन में रतलाम शहर के थाना स्टेशन रोड, थाना औद्योगिक क्षेत्र एवं थाना डीडी नगर परिसर में रखे वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया की निगरानी में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, आशीष उपाध्याय, तीनों थाना प्रभारी और स्टाफ मौजूद रहा।
नीलामी प्रक्रिया देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। लंबे समय से थाना परिसर में खड़े इन वाहनों की नीलामी से न केवल परिसर में जगह खाली हुई, बल्कि 9 लाख 97 हजार 500 रुपए का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
इन थानों के वाहनों की हुई नीलामी
नीलामी में थाना स्टेशन रोड के 124 टू व्हीलर की नीलामी से 8 लाख रुपए राजस्व मिला।
थाना औद्योगिक क्षेत्र पर 25 पुलिस एक्ट में जब्त 20 टू व्हीलर वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया की गई। 20 वाहनों की संपूर्ण लॉट की शासकीय कीमत 75,300 रुपए आंकी। जिसकी नीलामी में 159500 की बोली लगी।
थाना डीडी नगर में 11 वाहनों की नीलामी 38 हजार रुपए में की।