देवास। ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों के चलते जिला पंचायत पहुंचकर ज़िला पंचायत सीईओ ज्योती शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जानकारी देते बताया कि हमारे विभिन्न मांगों के चलते हमने यहां पर ज्ञापन सोपा है। हमारे मुख्य मांग है कि हमारे कई साथियों की मृत्यु हो चुकी है जिन्हें अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिली है। इसके साथ ही हम पर लगातार काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है जिससे कई रोजगार सहायक अवसाद में चले गए हैं। उसको कम किया जाए। इसके साथी मुख्यमंत्री द्वारा हमारे हित में जो घोषणाएं की गई थी उसके संबंध में आदेश जारी किया जाए। ग्राम रोजगार सहायकों को प्रतिमाह एक निश्चित समय सीमा में मानदेय प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। इस प्रकार से हमारी कई विभिन्न मांगे हैं जिनको लेकर हमने ज्ञापन सौंपा है।