BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 12:56 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच जिले में बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, किसानों में जागी उम्मीद, जानिये कैसा रहेगा आगामी 48 घंटे मौसम का हाल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के जावद और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई यह बारिश लगातार दो घंटे तक जारी रही। नगर में हुई इस तेज बारिश से नदी-नालों में पानी बहने लगा। सुबह 9.30 बजे के बाद जावद नगर में पुनः हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। ठंडी हवाओं और घने बादलों के कारण मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रतनगढ़, मोरवन और आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा-
जावद के साथ-साथ रतनगढ़, मोरवन और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को खरीफ फसलों की बुआई को लेकर नई उम्मीद जगी है।


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण उमस में भी कमी आई है और नौतपा की तपन का असर काफी हद तक कम हो गया है।
इसी मौसम के रुख को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून इस बार समय पर सक्रिय होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE