BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 1:37 pm
KHABAR : 12 खेलों की समर ट्रेनिंग का समापन, 1297 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, एसपी बोले- खेल दोस्ती और देशप्रेम की भावना जगाने का जरिया, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर आयोजित एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार सुबह समापन हुआ। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर 1 से 31 मई तक आयोजित इस शिविर में जिला मुख्यालय समेत 7 विकासखंडों के 22 जगहों पर 12 खेलों का प्रशिक्षण दिया गया।


जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 1297 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में एसपी पंकज कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


खेल दोस्ती और देशप्रेम की भावना जगाने का जरिया
एसपी पाण्डेय ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ एक महीने तक खेलों का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि खेल दोस्ती और देशप्रेम की भावना जगाने का जरिया है। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी।


विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों में दिनेश दिवाकर (ताइक्वांडो), वीएस बुंदेला (फुटबॉल), राजा रैकवार और मीना रैकवार को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE