BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 1:48 pm
KHABAR : जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए चौपाल बैठक आयोजित, नागिन माता मंदिर के सामने नाला में पत्‍थर बंधान कर किया गया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को जल व पर्यावरण संरक्षण के विषय में समुदाय के साथ चौपाल बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का निर्देशन जिला समन्वयक महोदय डॉ. तेज सिंह केशवाल और विकासखंड समन्वयक बबिता शाह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नवांकुर संस्था गुड़ा के सदस्यों द्वारा समुदाय के साथ जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। पानी की एक-एक बूंद का महत्व और उपयोग एवं दुरुपयोग में अंतर बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान नागिन माता मंदिर के सामने नाला में पत्थर बंधान कर समुदाय के साथ श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था गुड़ा के सदस्यों और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दियागढ़ के अध्यक्ष और सदस्यों का सहयोग मिला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संसाधनों के महत्व और संरक्षण के प्रति समुदाय को जागरूक करना था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE