BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 1:51 pm
KHABAR : जिले की डिस्ट्रिक्‍ट कोऑर्डिनेटर रिया कनौजिया का हुआ डिबेट प्रतियोगिता के लिए चयन, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर  

Share On:-

कटनी। भोपाल में आयोजित राष्‍ट्र स्‍तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला में कटनी जिले के 10 प्रतिभागियों ने शिरकत की। इसमें से जिले की डिस्ट्रिक्‍ट कोऑर्डिनेटर रिया कनौजिया का चयन डिबेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।भारत स्‍काउट एवं गाइड और यूनिसेफ के संयुक्‍त तत्‍वावधान में संचालित प्रोजेक्‍ट क्लैप के अंतर्गत भारत स्‍काउट गाइड युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बीते माह पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मध्‍यप्रदेश के 11 जिलों सहित राजस्‍थान के 80 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिसमें कटनी जिले से 4 रोवर पंच रेंजर एक यूनिट लीडर सहित 10 की प्रतिभागिता रही।कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन, परियोजना रिपोर्टिंग, सफलता की कहानियों की प्रस्तुति और टीमवर्क को लेकर प्रशिक्षित करना था। 
इस दौरान प्रतिभागियों को विशेष प्रेरणा मिली माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारतीय महिला पर्वतारोही ज्योति रात्रि से, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। मोनिका मौर्य एसबीसी अधिकारी यूनिसेफ,  झिमली बरुआ एसबीसी विशेषज्ञ यूनिसेफ,  नरेंद्र सिंह चौहान जल स्वच्छता और सीसीईएस अधिकारी यूनिसेफ, सास्वत नायक सीसीईएस यूनिसेफ विभिन्न विषयों में सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया।रिसोर्स पर्सन रेखा श्रीधर एनजीओ उन्होंने बताया कि हमें स्टोरी टेलिंग कैसी करनी चाहिए. स्टोरी टेलिंगए फॉर्मेट कैसे होता है उदाहरण देखकर समझाया प् साथ में हमारे साथ ही मेघा तिवारी एडवोकेट उन्होंने हमें बताया कि पिटीशन को फाइल कैसे करते हैं।कटनी जिले की इस महत्वपूर्ण भागीदारी और उपलब्धि पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त ललित कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट पीपी सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE