BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 1:54 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज करेंगे 51 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, 7 जून को होगा विकास कार्यों का भूमि पूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। शहर के विकास को नई गति देने के लिए 51 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून को बड़ा बाजार में इन परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।


इन परियोजनाओं में सीवेज सिस्टम का विकास, सड़कों का डामरीकरण, स्विमिंग पूल का निर्माण, जिम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का निर्माण शामिल है। नगर पालिका ने पिछले ढाई वर्षों पहले ही 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे किए हैं।


अमृत-2 मिशन के तहत छह से ज्यादा पानी की टंकियां बनाई जाएंगी
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर के अनुसार, शहर में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। वर्तमान में शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। अमृत-2 मिशन के तहत छह से ज्यादा पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। साथ ही 105 किलोमीटर लंबी पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद अगले 20 सालों तक क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE