इंदौर। सोमवार को कोविड के दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक 37 वर्षीय इंदौर का युवक है जबकि दूसरा देवास का है। इंदौर के युवक की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। उसे होम आइसोलेट किया गया है।
इंदौर में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए है। इनमें से 6 एक्टिव केस हैं। इन सभी की हालत ठीक है। सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भोपाल भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
खास बात यह कि अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उन्होंने सामान्य सर्दी, खांसी होने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखे लेकिन सभी की हालत अच्छी है। अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें कुछ मरीजों की गुजरात, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री है।
अन्य मरीज ऐसे भी हैं, जो इंदौर में ही किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए। इंदौर में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 8 दूसरे शहरों के हैं। अभी एक्टिव 6 हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो मरीज सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा कर चुके थे और लगातार तीन दिन तक उन्हें बुखार नहीं आया उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हिस्ट्री पूरी की जा चुकी है।