BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 2:12 pm
KHABAR : उज्जैन में होगी प्रदेश की पहली स्प्रिचुअल वेलनेस समिट, आध्यात्मिक इंड्रस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा, पतंजलि ट्रस्ट से आएंगे योगी बालकृष्ण, पढे़ खबर  

Share On:-

उज्जैन। स्पिरिचुअल सिटी बनाने के लिए शहर में पहली बार स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जून को शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से अध्यात्म, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म और योग से जुड़े लोग शामिल होंगे। साथ ही, लगभग 300 ऐसे प्रतिभागी भी आएंगे जो शहर में अपने-अपने केंद्र स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।


बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब वेलनेस और स्पिरिचुअल सेंटर के रूप में विश्वस्तरीय पहचान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश की पहली स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट 5 जून को होटल अंजुश्री में आयोजित की जा रही है।


इसमें स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज, पतंजलि ट्रस्ट से योगी बालकृष्ण, शतायु आयुर्वेद, सॉलिटेयर वेलनेस, आकार वेलनेस, आयुष ग्राम, हार्टफुलनेस और विचार मंथन जैसे संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ उज्जैन में वेलनेस और अध्यात्म के माध्यम से एक नई इंडस्ट्री खड़ी करने पर विचार साझा करेंगे।


स्पिरिचुअल और वेलनेस इंडस्ट्री पर होगा विशेष फोकस
एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक शांति, मानसिक संतुष्टि, भावनात्मक आनंद और बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहल की है।


इसी क्रम में 5 जून को उज्जैन में स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के प्रमुख वेलनेस सेंटर प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे उज्जैन में वेल-बिंग सेंटर स्थापित करने, इस इंडस्ट्री की संभावनाएं और इसमें निवेश की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


प्रदेश में पहली बार वेलनेस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल
एमपीआईडीसी के माध्यम से इस आयोजन में उज्जैन को धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी के साथ-साथ एक सशक्त आध्यात्मिक हब बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस समिट में देश के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक मार्गदर्शक, नीति निर्माता, आयुर्वेद, योग और जीवनशैली विशेषज्ञ भाग लेंगे।


अब तक प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर समिट का आयोजन होता रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब स्पिरिचुअल और वेलनेस क्षेत्र में विकास व निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समिट का आयोजन किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE