BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:05 pm
KHABAR : आसमान में चिंडीयो की चहक ओर को घरों में बेटियों की महक अनमोल है- मीनू लालवानी, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। राजमाता विजयराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय नीमच में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा निरंतर किये जा रहे बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित के कार्यक्रम में आज समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के सहयोग से बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को मोतीयों की माला पहना उपहार भेंठकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने बताया कि आज हमने आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से जिन बालिकाओं को हमारी महिला मातृ शक्तियों ने जन्म दिया उन सभी माताओं को आवश्यकता अनुसार सामग्री पोस्टिक आहार, खिलौने, बिस्किट का वितरण कर उन सभी माताओं व वजन लेने वाली बेटियों के स्वास्थ्य की कामना कर निरंतर ऐसे पुनीत कार्य को करने वाली आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के सहभागी बने रहने की बात कही।


इसी कड़ी में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के सचिव मनीष कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारी शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार जी राठी का अवतरण दिवस है  ओर इस अवसर पर हमारे द्वारा आराध्या संस्था के माध्यम से बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है और भारत विकास परिषद सुभाष शाखा निरंतर ऐसे पुनीत कार्य करने वाली आराध्या संस्था की संयोजिका और उनकी पूरी टीम को कोटि-कोटि धन्यवाद और साधुवाद देती है। 


अंत में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट माया (मीनू ) लालवानी ने बताया कि आज आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आज भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के द्वारा बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया आज भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने अपने अवतरण दिवस के अवसर पर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान के इस पुनीत कार्य में सहभागी बन बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया आराध्या संयोजिका ने बताया कि हमारी संस्था कई वर्षों से बेटियों का जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित कर रही है हमने अभी तक हजारों माताओं को सम्मानित किया है जिसमें हमारे साथ कई समाजसेवी संस्थाएं सहभागी रहती हैं आज भी भारत विकास परिषद सुभाष शाखा हमारे सभागी रहे हैं और इस पुनीत कार्य को करके हम सभी महिलाओं में आत्म बल और साहस पैदा होता है और हम अपने आप को इस दौर में भी सहज महसूस करते हैं।


इस अवसर पर आराध्या संयोजिका एडवोकेट श्रीमती माया (मीनू) लालवानी, जीया रामचंदानी, भारती मंगवानी, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी, सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, प्रवीण जैन, हरीश शर्मा, राकेश खंडेलवाल, सतीश पाटीदार, अशोक सोनी, कमल गोपाल गर्ग, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमू )लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, लोकेश खरे आदि उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE