नीमच। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच सीबीएसई में आज दिनांक 3/ 6 /2025 को कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना और उन्हें भविष्य की योजना बनाने में मार्गदर्शन देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गईद्य
इसमें विद्यालय के समिति अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग ने पंचपदी शिक्षा अपनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह परिहार ने बताया कि कोई काम छोटा नहीं होता। सही दिशा निर्देश से कदम बढ़ाया जाए तो निश्चय ही सफलता हमारे कदम चूमेगी।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्या कविता जिंदल दीदी ने छात्रों को करियर संबंधी निर्णय को गंभीरता से लेने और सही दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के आचार्य सचिन वर्मा यश पाराशर व हर्ष खटरा ने तीनों संकायो में करियर से संबंधित छात्रों को पारंपरिक और नए उभरते करियर विकल्पों जैसे कि इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वाणिज्य, डिजाइनिंग, कानून, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उद्यमिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सत्र के दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर अपने संदेह भी व्यक्त किए, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और अभिभावकों ने इसे अत्यंत लाभकारी और मार्गदर्शक बताया।
विद्यालय द्वारा इस प्रकार के सत्र भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि छात्र समय रहते अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय ले सकें। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का आभार उपप्राचार्या प्रतिभा शर्मा दीदी द्वारा दिया गया, व कार्यक्रम का सफल संचालन मधु मोदी द्वारा किया गया।