BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:10 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में पहुंचा बमोरा गांव में सामुदायिक भवन के लिए आरक्षित सर्वे क्रमांक 227 की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के बमोरा गांव में सामुदायिक भवन के लिए आरक्षित सर्वे क्रमांक 227 की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस अतिक्रमण के कारण गांव वालों को सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 
आवेदन में बताया गया है कि सामुदायिक भवन की अनुपलब्धता से ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें सामाजिक आयोजनों के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि वे जनहित में इस अवैध अतिक्रमण को हटवाकर भूमि को ग्राम पंचायत के अधीन करें, ताकि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेगा और उन्हें सामुदायिक भवन की सुविधा मिल पाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE