BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:15 pm
KHABAR : जनपद पंचायत का बाबू ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, इस काम के एवज में मांगी थी घूस, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने मंगलवार की सुबह जनपद पंचायत पोरसा के बाबू को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू यह रिश्वत एक ग्रामीण से आरटीआई में दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर मांग रहा था। सेन्थरा बाढ़ई गांव के ग्रामीण रामगोविंद त्यागी ने 23 दिसंबर 2024 में जनपद पंचायत में आरटीआई लगाकर कुछ दस्तावेज की मांग की थी। जिस पर यह लगातार पेंडिंग बनी हुई थी। 


जनपद पंचायत पोरसा में आरटीआई का काम देखने वाले बाबू रामबली रावत ने ग्रामीण रामगोविंद त्यागी से 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत रामगोविंद ने लोकायुक्त ग्वालियर की टीम से 30 मई को जाकर की। लोकायुक्त की टीम ने इस मामले की पुष्टि की, इसके बाद मंगलवार को पहुंचकर टीम ने 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू रामबली रावत को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE