BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:19 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश, बोेले- जनसुनवाई में प्राप्‍त रास्‍ता विवाद, अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदनों पर तत्‍काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद और अतिक्रमण हटाने संबंधी जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों पर कार्यवाही कर, तत्‍काल मौके पर जाकर विवादों का निपटारा करें और मौके पर से अतिक्रमण हटवाएं। साथ ही तहसीलदारों द्वारा पारित आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही कर, आदेशों का अमल सुनिश्चित करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई करते हुए ग्राम दोबड़ के बाबूलाल पिता तुलसीराम के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देश दिए, कि राजस्‍व अधिकारी सीमांकन के प्रकरणों का अविलंब निराकरण कर, मौके पर जाकर अतिक्रमण एवं अवैध कब्‍जा हटवाने की कार्यवाही करें। साथ ही रास्‍ता विवादों का निराकरण कर रास्‍ते खुलवाएं। इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, राजेश शाह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 96 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में पड़दा के घीसालाल, नीमच के मो.अनीस, भाटखेड़ी के धापूबाई, भगवानपुरा नीमच सिटी के जीतु,  प्रायवेट बस स्‍टेण्‍ड के पास नीमच के आदिश सगरावत, गोपालपुरा पावडा के मदनलाल, कैलाश, भारत, गौरीशंकर, जेतपुरा की प्रेमबाई , चड़ोली के जगदीश, आलोरी के हिम्‍मतकुमार , पड़दा की राजकुमारी, नई आबादी हरवार के मोहनलाल , हनुमंतियारावजी के प्रभुलाल, अमावली महल के रूपसिह चौहान , सावन के दीदार शाहने भी अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।
इसी तरह मानपुरा के राधेश्‍याम धाकड़, नीमच के अख्‍तर बी, जीरने के अंबालाल सगराना के श्‍यामलाल, खेतपालिया के कारूलाल,  जावद के नैनालाल, मनासा के शंभुलाल, मानपुरा के देवीलाल, पालसोड़ा के भेरूलाल, जयसिंगपुरा के नानुराम, पिपल्‍यारावजी के गोविंद, बिसलवास सोनीगरा के मोहनलालआदि ने अपनी समस्‍याओं संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE