BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:31 pm
BIG REPORT : राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे 4 विधायक, एक मंत्री विजय शाह के हैं भतीजे, एक पर दहेज प्रताड़ना का केस और दो विदेश दौरे पर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की बैठक से जुड़ी बड़ी खबर है। मंगलवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। लेकिन इस मीटिंग में चार विधायक शामिल नहीं हुए। आइए जानते है आखिर वजह क्या है। 


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। इस मीटिंग में लगभग सभी विधायक मौजूद रहे, लेकिन चार एमएलए बैठक में नहीं पहुंचे। इनमें कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह, हनी सिंह बघेल, आतिफ अकील और सचिव यादव शामिल है।


अभिजीत शाह विवादों में फंसे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के भतीजे हैं। हाल ही में अभिजीत ने अपने चाचा विजय शाह के समर्थन में पोस्ट किया था। वहीं सुरेंद्र सिंह हनी बघेल पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।


सुरेंद्र बघेल के भाई देवेंद्र बघेल की पत्नी कामिया बघेल ने मामला दर्ज कराया है। वहीं वरिष्ठ नेता आरिफ अकील के बेट आतिफ अकील धार्मिक यात्रा पर विदेश गए हुए हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक सचिव यादव पारिवारिक कारणों के चलते विदेश गए हुए हैं।


संगठन सृजन का किया शुभारंभ
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय भोपाल दौरे पर हैं। उन्होंने कांग्रेस के नए कैंपेन संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत संगठन को और मजबूत किया जाना है। पार्टी ने दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को आब्जर्वर नियुक्ति किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE