BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:35 pm
KHABAR : बैंक ने एफडी तोड़कर पैसे देने से किया इनकार, छह दिन में होनी है पोती की शादी, बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के फतेहपुर की बुजुर्ग महिला सरजू बाई शिवहरे ने अपनी पोती की शादी के लिए की गई एफडी की रकम न मिलने पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि बैंक पैसे देने से इनकार कर रहा है, जबकि शादी की तारीख नजदीक आ चुकी है।


परिवार के मुताबिक, सरजू बाई के बेटे परमाल शिवहरे ने 22 अक्टूबर 2024 को अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए की एफडी करवाई थी। अब शादी 9 जून 2025 को होनी है, लेकिन बैंक समय से पहले एफडी तोड़ने की मंजूरी नहीं दे रहा। परमाल सब्जी बेचने का काम करते है और उन्होंने बड़ी मेहनत से पैसे जमे किए थे।


शादी के लिए यही एकमात्र सहारा
परिवार का कहना है कि उनके पास इस एफडी के अलावा शादी के लिए कोई और संसाधन नहीं है। शादी की तैयारियों में देरी से पूरे आयोजन पर असर पड़ सकता है।


पहले से फंसी है हजारों की जमा पूंजी
सरजू बाई ने जिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा कोर्ट रोड, शिवपुरी पर आरोप लगाए हैं, उस बैंक में पहले ही 100 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आ चुका है। इससे हजारों उपभोक्ताओं की जमा राशि अटकी हुई है।


सिंधिया के प्रयास से मिली थी राहत
हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से बैंक को 50 करोड़ रुपये की राहत राशि प्राप्त हुई है। उपभोक्ताओं को उम्मीद जगी थी कि अब भुगतान शुरू होगा, लेकिन अधिकतर मामलों में बैंक अब भी टालमटोल कर रहा है।


कलेक्टर से मांगी मदद
सरजू बाई के परिवार ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे बैंक को निर्देशित करें कि एफडी तत्काल तोड़ी जाए और पूरी राशि जारी की जाए। ज्ञापन के साथ शादी का निमंत्रण पत्र और एफडी की प्रति भी संलग्न की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE