BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 3:55 pm
BIG NEWS : राहुल गांधी द्वारा इंदिरा गांधी को जूते पहने हुए ही श्रद्धांजलि देने के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा ने जमकर साधा निशाना, वीडी, मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल में दादी (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी को जूते पहने हुए ही श्रद्धांजलि देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भाजपा आक्रमक हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देने के इस तरीके पर सवाल उठाए हैं, तो कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने बचाव किया है। राहुल ने जूते पहले हुए ही गुलाब की पंखुडिय़ां उठाई और तस्वीर के आगे फेंक दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने का तरीका मुझे जचा नहीं। ये हमारे संस्कार नहीं हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारी संस्कृति में ये संवेदना है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वे (राहुल गांधी) मध्य प्रदेश आए हैं अपना काम करें, लेकिन उनके आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जूते पहने हुए ही राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।


उधर कांग्रेस नेता पीयूष बबेले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि भाजपा वालों को राहुल जी के कद का अंदाजा हो गया है। इसीलिए वीडी शर्मा जी नजरें झुकाकर राहुल जी के जूतों तक ही देख पा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि शर्मा जी आप मध्य प्रदेश की वीरांगना बेटी को आतंकवादी की बहन कहने वाले पर तो कार्यवाही कर नहीं सके, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के संस्कार देखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE