BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 4:07 pm
KHABAR : आदिवासी समुदाय के सेंकडो लोगों ने कलेक्टर से प्रधानमंत्री जनमन आवास की दूसरी क़िस्त के लिए लगाई गुहार, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले के ग्राम सीर पंचायत बांसखेड़ी के आदिवासी समुदाय के सेंकडो लोगों ने कलेक्टर से प्रधानमंत्री जनमन आवास की दूसरी क़िस्त के लिए गुहार लगाई और बताया कि हम सेहरिया आदिवासी समुदाय के अत्यंत गरीब, भूमिहीन एवं आवासहीन परिवार हैं। सीर ग्राम की बजरंग कॉलोनी में हम पिछले पापकई वर्षों से रह रहे हैं और मजदूरी का काम करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं हमारे लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत पक्का घर बनाने के लिए प्रथम क़िस्त मिल गई जिसके माध्यम से हमने बुनियाद की खुदाई करवाई एवं पिलर निर्माण का कार्य भी संपन्न कर लिया। लेकिन दूसरी क़िस्त अभी तक नहीं मिली है जिसके कारण मकान बनाने का काम अधर में लटका हुआ हमें बताया गया है कि निर्माणस्थल की भूमि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए है जबकि पूर्व में कई लोगों को उसी भूमि पर पट्टे भी दिए जा चुके हैं अगर वह भूमि वास्तव में आरक्षित होती, तो हमारा ऑनलाइन सर्वे, भू-अवलोकन एवं प्रथम किश्त क्यों दी जाती और इसी विवाद के चलते हमारी दूसरी क़िस्त रोक दी गई और अधूरी कुटीरों की बजह से हमें खुले के आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है वहीं बारिश, सर्दी व भीषण गर्मी में झोपड़ी में रहना अत्यंत कष्टकारी होता है इसलिए कलेक्टर से दूसरी क़िस्त की मांग को लेकर आज सभी आदिवासी समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE