BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 4:34 pm
KHABAR : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली, हेडगेवार प्रोड व्यवसायी प्रभात शाखा ने मनाया विश्व साइकिल दिवस, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव बस्ती के हेडगेवार प्रोड व्यवसायी प्रभात शाखा ने साइकिल रैली निकाली। मंगलवार को इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।


माहेश्वरी धर्मशाला से शुरू हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पर खत्म हुई। स्वयंसेवकों ने तिरंगा लेकर रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने श्भारत माता की जय, वंदे मातरम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के नारे लगाए।


विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों पर हुई पुष्पवर्षा
मार्ग में साइकिल प्रेमियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


संयुक्त राष्ट्र ने 2018 में विश्व साइकिल दिवस की स्थापना की थी। तब से हर साल 3 जून को यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन साइकिल की उपयोगिता और इसकी विशेषताओं को मान्यता देने के लिए समर्पित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE