उन्हेल। आगामी मुस्लिम त्यौहार ईद को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ईद पर्व पर दिशा निर्देश देते हुए सीएस पी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मानाये एवं प्रतिबंध पशुओं की कुर्बानी ना दे और बताया कि कुर्बानी देने के बाद अवशेष को व्यवस्थित रूप से जमीन मे गड्ढा खोदकर दफना दिया जाए ताकि किसी को परेशानी ना हो ओर इस त्यौहार को लेकर समाज के लोगों से चर्चा की वही वकील उद्दीन कुरेशी से अपनी बात रखते हुए बताया कि इस बार ईद के मौके पर सो बकरे से अधिक की कुर्बानी दी जाएगी एवं जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे एवं ईदगाह मस्जिद पर 8 बजे नमाज अदा की जाएगी और नगर परिषद से चार जगह कचरा वाहन खड़ा करने की बात कही इस मौके पर तहसीलदार रामविलास वाक्तलिया थाना प्रभारी अशोक शर्मा विद्युत अधिकारी पुरुषोत्तम कुमरावत नगर परिषद सीएमओ प्रतिनिधि शोभाराम परमार भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन दिलीप मोदी केलाश वीपट बाबुलाल खमोरिया इश्वर नंदेडा इब्राहिम पाक़ीज़ा वकील उद्दीन कुरेशी पार्षद प्रतिनिधि कन्नू शाह आदि मौजूद थे।