BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 5:56 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम लखमी के जगदीश गायरी ने लगाए विद्युत विभाग के जिम्मेदारों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम लखमी निवासी जगदीश पिता नारायण गायरी ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत की है कि उनके और अन्य ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की विद्युत लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाने के नाम पर उनसे एक लाख पचास हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है। इस बारे में आज जगदीश गायरी ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन भी दिया है। आवेदन में की गई शिकायत के अनुसार, यह बिजली लाइन उनके मकानों की छत के बेहद करीब से गुजर रही है, जिससे छत का उपयोग करना खतरनाक हो गया है और किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। 
जगदीश ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से इस लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, लेकिन अधिकारी ठेकेदार पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, और ठेकेदार अवैध वसूली कर रहा है। शिकायत में जगदीश ने स्पष्ट किया है कि यदि यह लाइन नहीं हटाई जाती है और कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और बिजली लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE