BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 11:14 am
KHABAR : कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराए जाने के संबंध में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में अवधि (1 जून से 15 जून 15 दिवस) बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाडी केन्द्रों में गर्म पका हुआ भोजन, नाश्ता के स्थान पर 15 दिवस का कच्चा राशन उपलब्ध कराया जाना है। 
इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अध्यक्ष खण्ड स्तरीय पोषण आहार वितरण समिति, सभी सदस्य, जनपदों की सीईओ, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, प्रभारी मध्यान्ह भोजन शाखा एवं जनशिक्षक प्राधिमिक विद्यालय को निर्देशित किया है कि वे कमेटी की बैठक तत्काल आयोजित कर स्व सहायता समूहों से लिखित सहमति प्राप्त करे तथा आंगनवाडी केन्द्रों में सुखा राशन एक साथ 15 दिन का उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित करें। इस अवधि में जो स्व-सहायता समूह मीनू अनुसार रेसीपी नहीं करना चाहता है तो उक्त समूह को तत्काल बदलते हुए नवीन समूह को कार्य करवाए जाने की कार्यवाही करे। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में आंगनवाडी केन्द्रों में दर्ज 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे पूरक पोषण आहार से वंचित न रहे। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी करते हुए आंगनवाडी केन्द्रों में निर्धारित रेसिपी अनुसार रेडी टू ईट फूड की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE