BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 11:17 am
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम, ट्रैकिंग में देखें संग्रहालय की रॉक पेंटिंग, शाम को नृत्य नाटिका भी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 5 जून को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भोपालवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है सुबह की ट्रेकिंग से लेकर शाम की नृत्य नाटिका तक, पूरे दिन विविध आयोजन होंगे और सभी कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी आमंत्रित है।


सुबह 6ः30 बजे से पर्यावरण और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका सहयोग यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कर रहा है। यह ट्रेकिंग मानव संग्रहालय के प्राकृतिक मार्गों से होते हुए प्रतिभागियों को प्रकृति के निकट लाने और संरक्षण की आवश्यकता का अनुभव कराएगी। इसके लिए किसी प्रकार के कोई भी पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।


प्रकृति पूजन के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव
कार्यक्रम में आगे 11ः30 बजे तमिलनाडु के अय्यानार देवस्थानम परिसर स्थित पुनीत वन में पुनीत वन महोत्सव के तहत पारंपरिक प्रकृति पूजन का आयोजन होगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति में प्रकृति की आराधना की परंपरा को पुनः उजागर करेगा। मानव संग्रहालय में 3ः00 बजे से नगर निगम भोपाल के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संग्रहालय के कर्मचारी, स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी और आमजन भाग ले सकते हैं। यह अभियान नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना जागृत करेगा।


‘गंगावतरण’ की नृत्य प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण
सायं 6ः30 बजे रंग श्री लिटिल बैले ट्रूप द्वारा प्रसिद्ध पौराणिक कथा ‘गंगावतरण’ पर आधारित एक भव्य नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रस्तुति न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध होगी, बल्कि दर्शकों को गंगा नदी के पर्यावरणीय महत्व से भी अवगत कराएगी। आयोजन संग्रहालय के मुक्ताकाशी रंगमंच पर होगा और इसमें सभी आयु वर्ग के दर्शक भाग ले सकते हैं।


भोपालवासियों के लिए विशेष आग्रह
मानव संग्रहालय द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय आयोजन न केवल मनोरंजक है, बल्कि समाज में सतत विकास, पर्यावरणीय जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास भी है। भोपाल के नागरिकों से अपील की जाती है कि वे परिवार सहित इन कार्यक्रमों में भाग लें और पर्यावरण संरक्षण की इस साझा जिम्मेदारी को निभाएं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का ही प्रयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE