BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 11:59 am
KHABAR : एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम कम आने पर प्राचार्य पर कार्रवाई, गढ़ाकोटा हाई स्कूल का रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम, प्राचार्य की वेतनवृद्धि रोकी, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। जिले के गढ़ाकोटा शासकीय बालक हाईस्कूल में बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब आने पर प्राचार्य पर विभागीय कार्रवाई की गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी कम रहा, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया।


संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि सत्र 2023-24 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत कम रहा। यह शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही और शिक्षा प्रबंधन की कमी को दर्शाता है।


छात्रों की अनियमित उपस्थिति के कारण रिजल्ट बिगड़ा
प्राचार्य इंदुनाथ तिवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जवाब में उन्होंने छात्रों की अनियमित उपस्थिति, ग्रामीण पृष्ठभूमि और गणित विषय में कमजोरी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि पूरक परीक्षा में 33 में से 32 छात्र सफल हुए, जिससे परिणाम 40.18 तक सुधरा।


सेवानिवृत्ति से पहले राहत की अपील की
प्राचार्य तिवारी ने जवाब में यह भी अनुरोध किया कि वे सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के अंतिम 5 माह में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।


एक वेतनवृद्धि रोकी गई
विभागीय समीक्षा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि प्राचार्य द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं है। उनकी लापरवाही के कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। इस पर संभाग आयुक्त डॉ. वीरेंद्र रावत ने प्राचार्य की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE