BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 12:11 pm
KHABAR : जनसुनवाई सम्पन्न, शासकीय सेवकों की पेंशन और अनुकंपा संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लगेंगे शिविर, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। इंदौर में शासकीय सेवकों की पेंशन, अनुकंपा और अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित ‍निराकरण के लिए शिविर आयोजित होंगे। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में यह देखने में आया है कि शासकीय सेवकों द्वारा अपनी पेंशन, मृत कर्मचारियों के आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति और अन्य भुगतानों के प्रकरण लंबित होने से आवेदन लगातार आ रहे हैं। उन्होंने इसको देखते हुए निर्देश ‍दिये है कि इस संबंध में जल्द ही शिविर लगायें जायें।
कलेक्टर कार्यालय इंदौर में प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी जनसुनवाई सम्पन्न हुई। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जनसुनवाई में आये आवेदकों के प्रकरणों को एक-एक कर सुना एवं उनके शीघ्र निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पेंशन एवं अनुकंपा से संबंधित प्रकरणों की जानकारी कलेक्टर सिंह के संज्ञान में आयी। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि पेंशन एवं अनुकंपा के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शिविर लगाये जाएंगे ताकि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो तथा उन्हें जनसुनवाई में ना आना पड़े। 
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जनसुनवाई करते हुए किसी को शिक्षा , किसी को इलाज तो किसी को रोजगार के लिये तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा बताया गया कि जनसुनवाई में आये आवेदनों का ‍निराकरण ‍निश्चित समय सीमा में सुनिश्चित किया जा रहा है। यह व्यवस्था की गई है कि आवेदकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के संबंध में दोबारा जनसुनवाई में नहीं आना हो। ऐसे आवेदन जिनका अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया है ऐसे आवेदनों का निराकरण कलेक्टर स्वयं सुनिश्चित करायेंगे, इसके लिए ऐसे आवेदनों को टीएल में रखा जा रहा है। ऐसे आवेदनों निराकरण की कलेक्टर स्वयं प्रति सप्ताह सोमवार समीक्षा भी कर रहें हैं।
जनसुनवाई में आज भी विशेष रूप से आवास , संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, प्लॉट आदि के आवेदन आए, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं मध्यस्थता केंद्रों को प्रेषित किए गए है ताकि निर्धारित समय-सीमा में इनका निराकरण हो सकें। जन‌सुनवाई में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी बड़ी संख्या में आवेद‌कों की समस्याओं को सुना गया और उनका निराकरण किया गया। साथ ही अपर कलेक्टरों द्वारा भी जनसुनवाई के माध्यम से आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE