BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 12:54 pm
KHABAR : आदर्श श्रमिक गृह निर्माण संस्था के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 65 भूखंडों के पंजीयन विलेख निरस्त करने के लिए न्यायालय में वाद दायर, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। शहर में भूमि संबंधी अनियमितताएं करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में भूमि अनियमितताओं पर कलेक्टर सिंह के निर्देश पर आदर्श श्रमिक गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। संस्था द्वारा शासन से प्राप्त विशेष छूट की शर्तों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई करते हुए जिला न्यायालय इंदौर में संस्था के कुल 65 भूखंडों के पंजीयन विलेख निरस्त करने हेतु 65 अलग-अलग वाद प्रस्तुत किए गए हैं।

यह कार्रवाई इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशों के परिपालन में की गई है। उल्लेखनीय है कि संस्था के सदस्यों से बार-बार शिकायतें प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच करवाई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि संस्था ने नगर भूमि सीमा अधिनियम, 1976 की धारा 20(5) के अंतर्गत शासन से प्राप्त भूमि क्रय की अनुमति के आदेश में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित भूखंडों पर दर्ज दस्तावेजों को निरस्त कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE