देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच. एन. बाथम तथा थाना प्रभारी (यातायात) पवन बागड़ी के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना का लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस योजना के अंतर्गत बस स्टैंड, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से अवगत होकर मानवता के इस कार्य में भाग ले सकें।
इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है।यदि कोई नागरिक घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है, तो उसे 25, हजार की प्रोत्साहन राशि तथा शासन द्वारा सम्मान पत्र है प्रदान किया जाएगा। एक व्यक्ति अधिकतम पाँच बार तक यह प्रोत्साहन प्राप्त कर सकता है।साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा चयनित 10 श्रेष्ठ राहवीरों को 1 लाख एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित करने का भी प्रावधान है।
देवास पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, श्राहवीर योजनाश् में सहभागिता निभाएं और एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित देवास के निर्माण में अपना योगदान दें।