इन्दौर। अतिरिक्त मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रश्मि अरूण शमी ने बाल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल भवन में चल रही गतिविधियों के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण, गायन प्रशिक्षण, नृत्य प्रशिक्षण एवं ड्राइंग प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया। साथ ही बाल भवन द्वारा नवाचार के तहत स्वयंसेवी संस्था ऑलवेज हेल्पिंग हैंड्स के सहयोग से तहत महिलाओं को दिए जाने वाले सिलाई प्रशिक्षण का भी निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया और इस विशेष प्रयास की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास, बाल भवन के सहायक संचालक विष्णु प्रताप सिंह राठौर, उप संचालक सुनीता यादव, कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।