BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 1:50 pm
KHABAR : भाजपा जिला महामंत्री को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत, बैठक में शामिल होने जा रहे थे पचोर, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री गोपाल खत्री का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे नरसिंहगढ़ से पचोर में होने वाली भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।


अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत
गोपाल खत्री नरसिंहगढ़ के सूरजपोल वार्ड संख्या 3 में रहते थे। वे सुबह करीब 10 बजे घर से बैठक में शामिल होने पचोर के लिए निकले थे। इसके एक घंटे बाद बोड़ा के पास पहुंचने पर उन्हें कार में ही सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


वहां से उन्हें पचोर रेफर किया गया, लेकिन पचोर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा और नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।


पचोर में होने वाली जिला बैठक रद्द
बता दें कि, जिले में भाजपा की 5 जून से 25 जून तक की कार्ययोजना को लेकर बुधवार को जिला बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, पूर्व राज्यमंत्री रघुनंदन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलवरसिंह यादव, विधायक मोहन शर्मा समेत जिले भर के प्रमुख नेता शामिल होने पहुंचे थे।


बैठक शुरू होने से ठीक पहले खबर मिली कि गोपाल खत्री को पचोर पहुंचते ही दिल का दौरा पड़ा है। सूचना मिलते ही बैठक में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता तत्काल अस्पताल की ओर रवाना हो गए।


दो बार मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी रहे
खत्री ने दो बार मंडल अध्यक्ष, एल्डरमैन और विधानसभा प्रभारी के रूप में काम किया था। उनके निधन की खबर के बाद बुधवार को पचोर में होने वाली जिला बैठक को रद्द कर दिया गया है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE