नीमच। बुधवार को माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का पर्व हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पुस्तक बाजार स्थित राम मंदिर में भगवान महेश के अभिषेक से हुई। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे माहेश्वरी भवन से वाहन रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी युवा संगठन और माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की मधुर धुनों पर समाजजन श्जय महेशश् के जयघोष करते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुज़री, जहाँ जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली का समापन माहेश्वरी भवन पहुँचकर हुआ। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महेश नवमी का यह आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक बना।