शहडोल। जिले में सूदखोरी का जाल दिनों-दिन गहराता जा रहा है। अब इस अवैध धंधे में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। ताजा मामला बुढार थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला सूदखोर ने पैसे की वसूली के लिए पीड़ित परिवार के घर में घुसकर न केवल गाली-गलौच की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दंपति ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने महज औपचारिकता निभाते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर छब्त् काट कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुलिस की इस लापरवाही से नाराज दंपति ने अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और एसपी कार्यालय की क्यूआर कोड सेवा में भी शिकायत की है। न्याय न मिलने से हताश पीड़ित अब विधायक के शरण में पहुंचे और मदद की गुहार लगाई।
बुढार थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले दिनेश मिश्रा ने पारिवारिक संकट के चलते धनपुरी निवासी एक महिला से ब्याज पर पैसे लिए थे, मिश्रा का कहना है कि उन्होंने तय समय पर ब्याज की किस्तें चुकाई, लेकिन हाल के दिनों में आर्थिक तंगी के चलते कुछ किस्तें लेट हो गईं। इस पर सूदखोरी का धंधा कर रही महिला उनके घर पहुँच गई और अभद्र भाषा में बात करते हुए धमकी देने लगी, पीड़ित परिवार जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उन्हें न्याय दिलाने की बजाय पुलिस ने मामूली रिपोर्ट दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया। इस रवैये से आहत दंपति ने सीएम हेल्पलाइन और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद अब विधायक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें एक छोटे से आर्थिक संकट ने कानूनी और सामाजिक यातना में धकेल दिया है। एक ओर सूदखोर महिला की धमकियां हैं, तो दूसरी ओर पुलिस की निष्क्रियता, अब मामला जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका है और पीड़ितों को एक बार फिर न्याय का आश्वासन मिला है।
वही इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे , अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।