छतरपुर। पान कृषकों के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना योजना के अंतर्गत पान किसानों को 25000 राशि प्रदान कर लाभ दिया जाना निश्चित किया गया था। 2022-2023 में यह योजना लायी गयी थी
छतरपुर जिले महाराजपुर तहसील क्षेत्र के पान कृषकों ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था भौतिक सत्यापन कर उद्योनकी विभाग द्वारा कुल 50 आवेदन महाराजपुर तहसील क्षेत्र के पास किए गए थे।
असल में जब पान किसानों को लाभ नहीं मिला तो इसकी जानकारी विभाग से ली गई तो उसमें बड़ी गड़बड़ी सामने निकल आई अहिरवार,यादव,रैकवार समाज के लोगों के 15 से अधिक नाम भौतिक सत्यापन में पाए गए जबकि यह समाज के लोग महाराजपुर में बरैजा करना तक नहीं जानते हैं। उद्योनकी विभाग में दलालों का कब्जा होने से जमीनी स्तर के किसानों को लाभ मुहैया नहीं हो सका
किसानों ने विभागीय सर्वेयर पर भ्रष्टाचारियों के आरोप लगाते हुए पैसों में फॉर्म पास करने का आरोप लगाये गए।