BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 3:16 pm
KHABAR : नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु गठित जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोर्डिनेशन समिति की बैठक दिनांक 03 जून 2025 को कलेक्टर सभागार, नीमच में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमांशु चन्द्रा, कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष तथा सचिव अंकित जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नीमच द्वारा की गई।

बैठक में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम, अवैध खेती पर निगरानी और जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक कार्य योजनाएं बनाई गईं। बैठक में मुख्यतः निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के संबंध में आसूचना/सूचना का आदान-प्रदान। जिले में अफीम, भांग आदि की अवैध खेती की निगरानी। अंतर-राज्यीय (क्रॉस स्टेट) तस्करी प्रकरणों की जांच की प्रगति की समीक्षा। स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करना। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों तथा नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, विशेषकर मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में। अवैध खेती प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन। 

मादक पदार्थों का पता लगाने हेतु उपकरणों की आवश्यकता का आकलन एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना। जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का पर्यवेक्षण। नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार दिलाकर समाज की मुख्यधारा में लाना। नशा प्रभावित क्षेत्रों/हॉटस्पॉट्स का मूल्यांकन कर वहां विशेष जागरूकता कार्यक्रमों/शिविरों का आयोजन।

बैठक में समिति के निम्न सदस्यगण उपस्थित रहे-
लक्ष्मी गामड़, अपर कलेक्टर, नीमच, नवल सिंह सिसोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एस.के. सिंह, अधीक्षक, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच, एन.पी. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी नीमच, एस.एम. मांगरिया, जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, रमेश चौहान, कृषि विभाग नीमच, डी. प्रसाद, जिला चिकित्सालय, नीमच, शरद जाटव, वन विभाग नीमच, जीवन तिवारी, मनोवैज्ञानिक, नशा मुक्ति केंद्र नीमच, शोभित कुमार तिवारी, ड्रग इंस्पेक्टर नीमच, सुनील कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, नशा मुक्ति केंद्र नीमच, गौरव कुमार, निरीक्षक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर, राजमल दायमा, निरीक्षक, नारकोटिक्स विंग नीमच। इस बैठक में लिये गये निर्णयों का उद्देश्य जिले में नशे के विरुद्ध सशक्त कदम उठाते हुए समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE