नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चल्दू में धनगर समाज के 38 वर्षीय ईश्वर पुत्र सत्यनारायण की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार शाम को ईश्वर देवरा के पास अपने पशु चरा रहे थे। वह देवरा परिसर में पड़े कचरे को जला रहे थे।

इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद वह जलते हुए कचरे में गिर गए। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ईश्वर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीरन पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम किया है।
परिजनों का मानना है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। प्रारंभिक जांच में चक्कर खाकर आग में गिरने से मौत होना सामने आया है।
