सरवानिया महाराज। सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05 जून 2025 (गुरुवार) को 33/11 के.व्ही. लाइन के आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के कारण प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस अवधि में सरवानिया महाराज ग्रिड से जुड़े सभी 11 के.व्ही. घरेलू एवं सिंचाई फीडर बंद रहेंगे, जिससे निम्नलिखित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र-
सरवानिया महाराज, बरखेड़ा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपुर, गोठड़ा, बोलखेड़ा, आंकली, मोड़ी, खेड़ा मोड़ी, उपरेड़ा, आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेड़ा चौहान, जगेपुर मीणा, ढाबी, ढाबा एवं देपालपुरा। इन क्षेत्रों के सभी घरेलू एवं सिंचाई ट्रांसफार्मरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी।

महत्वपूर्ण सूचना-
यह कार्य आवश्यकता अनुसार निर्धारित समय से पहले पूर्ण किया जा सकता है, अथवा मौसम अथवा तकनीकी कारणों से इसका समय बढ़ाया या कार्य स्थगित भी किया जा सकता है। कृपया असुविधा से बचने हेतु अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें। आपका सहयोग अपेक्षित है।
