नीमच। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 04 जून 2025 को जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं-
- समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक करें।
- समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भागीदारीरू शांति समिति की बैठकों में समाज के सभी वर्गों के प्रतिष्ठित एवं जिम्मेदार नागरिकों की अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
- असामाजिक तत्वों पर निगरानीरू ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाए जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रवृत्ति रखते हों, तथा उनके विरुद्ध समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।
गश्त व्यवस्था-
- संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों पर रात्रिकालीन गश्त प्रभावी रूप से की जाए एवं प्रातःकालीन गश्त के दौरान अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
- त्योहार के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस या कार्यक्रमों के निर्धारित मार्ग का पूर्व निरीक्षण किया जाए एवं जुलूस केवल अनुमोदित मार्ग से ही निकाला जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
- संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था की जाए।
- प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाए ताकि जनता में विश्वास बना रहे एवं किसी प्रकार की अप्रिय घटना से पूर्व ही रोकथाम की जा सके।
बीट प्रभारी की भूमिका-
- सभी बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी रखें तथा नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें।
- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोकरू त्योहार के दौरान प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
- सोशल मीडिया निगरानीरू सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए। यदि कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित होती है तो तत्काल उचित कार्रवाई की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था-
- ईदगाहों एवं मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
- फिक्स पिकेट एवं पेट्रोलिंगरू संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फिक्स पिकेट लगाए जाएं तथा सतत गश्त की जाए।
बलवा ड्रिल सामग्री-
- ड्यूटी के दौरान समस्त पुलिस बल बलवा नियंत्रण सामग्री के साथ उपस्थित रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
- बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।