चित्तौडग़ढ़। राजस्थान सरकार द्वारा ए.डी.एम. विनोद मल्होत्रा को नगर परिषद चित्तौडग़ढ़ का प्रशासक नियुक्त किये जाने पर स्थानीय आई. पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा नगर परिषद स्थित उनके कार्यालय पहुंच कर उनका ऊपरना शाल एवं फूल मालाए पहनाकर कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर संस्थापक विजय मलकानी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके प्रशासक नियुक्ति के पश्चात चित्तौडग़ढ़ शहर को जहाँ गंदगी एवं अँधेरे से निजात मिल सकेगी वही शहर के सौंदर्यकरण मे भी चहुमुखी विकास संभव होगा। सम्मान करने वालो मे संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी, संरक्षक फुलवन्त सिंह सलूजा, कैलाश चंद्र लौठ, परविंदर सलूजा, निशा कौशिक एवं निशा रानी इत्यादि उपस्थित रहे।