BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 6:51 pm
NEWS : राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवं जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता हेतु एक भव्य रैली का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान का शुभारंभ 5 जून को होने जा रहा है। इसी के उपलक्ष में 4 जून को सायं 5रू30 बजे राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवं जिला पर्यावरण समिति, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।


यह रैली कलक्ट्रेट सर्कल से प्रारंभ होकर गोल प्याऊ सर्कल तक निकाली गई। रैली को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, उप वन संरक्षण राहुल झांझरिया, विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, छात्रों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाए गए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां, बैनर एवं पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE